Uncategorized

शाहजहाँपुर विकास कार्यक्रम में विकास के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर

विकास की दिशा तय करने में जनभागीदारी और संवाद की भूमिका पर हुई चर्चा

शाहजहाँपुर। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित “विकसित शाहजहाँपुर” कार्यक्रम में जिले के विकास के विभिन्न पहलुओं को समझने और भविष्य की संभावनाओं पर संवाद का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य शाहजहाँपुर के विकास की दिशा, उपलब्धियों और चुनौतियों पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सार्थक चर्चा को बढ़ावा देना और लोगों को विकास की प्रक्रिया से जोड़ना रहा।

इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपनी जीवन यात्रा और संघर्षों के अनुभव साझा किए। उनकी जीवनी उनकी जुबानी सुनकर प्रेरणा मिली।

ऐसे आयोजन लोगों को जागरूक करने, जनभागीदारी बढ़ाने और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए प्रभावी मंच प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button