Uncategorized

सड़क निर्माण की मांग को लेकर चम्पतपुर के ग्रामीण सपा नेता के साथ धरने पर बैठे*

*सपा नेता के साथ दरी बिछाकर प्रदर्शन, भूख हड़ताल की चेतावनी; गांव के बाहर लगाया ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर

* *सड़क निर्माण की मांग को लेकर चम्पतपुर के ग्रामीण सपा नेता के साथ धरने पर बैठे

**सपा नेता के साथ दरी बिछाकर प्रदर्शन, भूख हड़ताल की चेतावनी; गांव के बाहर लगाया ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर

**

*अल्हागंज।*
क्षेत्र के ग्राम पंचायत जेरारहीमपुर के मजरा चम्पतपुर और टिकुरा को जोड़ने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीण सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी के साथ गांव में ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों का कहना है कि चम्पतपुर से टिकुरा तक जाने वाले मार्ग के निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मार्ग की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और गड्ढों में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। इससे आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं स्कूल जाने के लिए आवागमन करते हैं। इसके अलावा ग्रामीण बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। खराब सड़क के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 30 वर्ष पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान हरिओम ने मार्ग पर खड़ंजा डलवाया था। लंबे समय से मरम्मत और देखरेख न होने के कारण खड़ंजा उखड़ चुका है और रास्ता पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है।

*शुक्रवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बाहर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’* का बैनर लगाकर विरोध जताया। शनिवार को ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे *

*भूख हड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।*

सपा नेता रामवीर सिंह सोमवंशी ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सड़क की बदहाली से छात्र-छात्राओं और आम लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।

Related Articles

Back to top button